27 दिसंबर 2015 - 07:42
ईरान में 29वीं इस्लामी एकता कान्फ़्रेंस का आयोजन।

29वीं इस्लामी एकता कान्फ़्रेंस आज रविवार को तेहरान में शुरु हो रही है।

29वीं इस्लामी एकता कान्फ़्रेंस आज रविवार को तेहरान में शुरु हो रही है।
इस तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को इस्लामी पंथों को एक दूसरे के निकट लाने वाली संस्था के प्रमुख आयतुल्लाह अराकी और राष्ट्रपति रूहानी के संबोधित करने का कार्यक्रम है।
इस सम्मेलन के प्रवक्ता मनूचेहर मुत्तकी ने कहा कि तेहरान में आयोजित उनतीसवें इस्लामी एकता सम्मेलन में 300 से ज़्यादा विदेशी हस्तियां भाग ले रही हैं जिनमें 175 इस्लामी जगत की उभरती हुई हस्तियां हैं।
उन्होंने बताया कि इस कान्फ़्रेंस में 4 आयोग का गठन होगा। मनूचेहर मुत्तकी ने कहा कि दो आयोग इस्लामी जगत की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए और दो आयोग संकट के कारण और उससे बाहर निकलने के मार्गों की समीक्षा करेगा।
मनूचेहर मुत्तकी ने कहा इस कान्फ़्रेंस के अवसर पर प्रतिरोध के समर्थक धर्मगुरुओं, प्रतिरोध के समर्थक दलों के आयोग और इस्लामी जगत के विज्ञान व प्रौद्योगी आयोग की बैठक आयोजित होगी।